देश की खबरें | मध्य प्रदेश में आज पार्टी में 1.26 लाख लोग शामिल हुए : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में शनिवार को करीब 1.26 लाख लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां दावा किया।

भोपाल, छह अप्रैल मध्य प्रदेश में शनिवार को करीब 1.26 लाख लोग सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां दावा किया।

पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि पिछले तीन माह में 2.58 लाख से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।

मिश्रा नए लोगों को शामिल करने की जिम्मेदारी संभाल रही पार्टी की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस, सामाजिक संगठनों और अन्य सहित 1.26 लाख से अधिक लोग एक ही दिन में भाजपा में शामिल हुए।’’

मिश्रा ने कहा कि पिछले तीन माह के दौरान मध्य प्रदेश में 2.58 लाख से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ भाजपा में शामिल होने वालों में से 90 प्रतिशत से अधिक लोग कांग्रेस से हैं और बाकी सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी है और विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक संगठनों से हैं।’’

पूर्व मंत्री ने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों तथा राष्ट्रवाद से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा ने उन सभी का पार्टी में स्वागत किया।

इससे पहले दिन में, घटिया (उज्जैन जिले) से तीन बार विधायक रहे कांग्रेस नेता रामलाल मालवीय कई अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\