देश की खबरें | दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय 1.25 लाख लोगों की टीके लगाए जाएंगे: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय अब 1.25 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

नयी दिल्ली, 18 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में हुई वृद्धि का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को घोषणा की कि दिल्ली में प्रतिदिन 40 हजार के बजाय अब 1.25 लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि बीते तीन दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना 500 से अधिक मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह ''मामूली वृद्धि'' है, फिर भी उनकी सरकार ने अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिये हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या दोगुनी की जाएगी और वे सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।

केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से चुनिंदा लाभार्थियों के बजाय सभी जरूरतमंदों को टीका लगाने की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि अगर टीका लगाने की शर्तों में ढील दी जाती है और टीकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तो दिल्ली में तीन महीने में पूरी आबादी को टीके लगाए जा सकेंगे।

फिलहाल पूरे देश में स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और विभिन्न रोगों से जूझ रहे 45 से 60 वर्ष के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने केन्द्र से टीकाकरण प्रक्रिया को विकेन्द्रीकृत करने की भी अपील की ताकि राज्य युद्ध स्तर पर टीके लगा सकें।

केजरीवाल ने कहा कि मामलों में कमी आने पर कुछ शिथिलता आ गयी थी , लेकिन अब मास्क पहनने जैसे कदमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)