सिर्फ कागजों पर हो रही गेहूं की खरीद : सुरजेवाला

सुरजेवाला बुधवार को उचाना की पुरानी मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे।

जमात

जींद, 22 अप्रैल कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में गेहूं की खरीद सिर्फ कागजों पर हो रही है और प्रदेश में 90 प्रतिशत मंडियां बंद है।

सुरजेवाला बुधवार को उचाना की पुरानी मंडी में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले ही उन्होंने कहा था कि सरकार गेहूं की खरीद नहीं करने वाली है। इसका आभास तब हो गया था जब बजट पेश किया था और खाद्य निगम का बजट 75 हजार करोड़ रूपया कम कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा, पंजाब की मंडियों को बंद करने का षड़ंयत्र रचा जा रहा है ताकि उन्हें समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं करनी पड़े। सरकार को पता है कि बिना आढ़ती के खरीद नहीं हो सकती है। सरकार आढ़ती और किसान के गठजोड़ को तोडऩा चाहती है।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा ने जात-पात के नाम पर प्रदेश को बांटा लेकिन इस बार वो आढ़ती, किसान, मजदूर के एकजुट होने से सफल नहीं हो पा रहे है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जजपा-भाजपा सरकार लगातार तीसरे दिन गेहूं खरीद मामले में नाकाम साबित हुई है। सरकार पर नीति और नीयत में खोट होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि खरीद की पुरानी पद्धति को बहाल किया जाए।

उन्होंने यहां कई अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की 99 प्रतिशत मंडियों में आज किसान व मजदूर बेहाल है।

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारी, किसान व मजदूर के साथ खड़ी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और मुख्यमंत्री मनोहल लाल खट्टर से कहा कि वे प्रदेश की मंडियों का का दौरा कर देख लें कि किसान, मजदूर व व्यापारी कितना दुखी हैं।

इस बीच पुरानी पद्धति से गेहूं की खरीद की मांग को लेकर आढ़तियों का धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान बलराज श्योकंद अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां ने आढ़तियों को अपना समर्थन दिया है। खाप के प्रधान दलबीर खेड़ी मंसानिया ने कहा कि आढ़तियों की मांग जायज है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आढ़ती व किसान का रिश्ता तोडऩा चाहती है, जो गलत है।

इस बीच हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के किसानों व आढ़तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उधर इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने सामाजिक दूरी का नियम टूटने के चलते अनाज मंडियों का अपना दौरा रद्द कर दिया।

चौटाला ने कहा कि सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाता है। यदि गेहूं खरीद की व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं तो किसानों के साथ मिलकर आगे के बारे में फैसला लेंगे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगााया कि प्रदेश सरकार ने धान में हुए घोटाले को दबा दिया और अब ठीक उसी प्रकार गेहूं खरीद में भी घोटाला करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड