देश की खबरें | समृद्ध और विकसित भारत बनाने के लिए आगे आएं युवा: बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने युवा पीढ़ी से समय का पूरा सदुपयोग करने और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव रखते हुए समृद्धशाली और सम्पन्न भारत के निर्माण के प्रति कृतसंकल्प होकर कार्य करने का आह्वान किया है।

जयपुर, 21 मार्च राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने युवा पीढ़ी से समय का पूरा सदुपयोग करने और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव रखते हुए समृद्धशाली और सम्पन्न भारत के निर्माण के प्रति कृतसंकल्प होकर कार्य करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने शुक्रवार को जोधपुर में जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

बागडे ने कहा कि युवा समाज एवं देश के विकास में अपनी अहम् भूमिकाओं का निर्वाह करते हुए विकसित भारत-2047 की संकल्पना को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

राज्यपाल ने विभिन्न संतों एवं महापुरुषों के उपदेशों और वाणियों को उद्धृत करते हुए कहा कि शिक्षा समग्र जीवन-दृष्टि को विकसित करते हुए लोक कल्याण की धाराओं को तीव्रतर करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी हो जो व्यक्तित्व का विकास करे और इससे युवा रोजगार पाने के इच्छुक नहीं बल्कि रोजगार दाता बनें।

उन्होंने एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) तकनीक का सावधानीपूर्वक उपयोग करने पर बल दिया।

दीक्षांत समारोह में कुल 51,402 उपाधियों का अनुमोदन किया गया। राज्यपाल ने 55 स्वर्ण पदकों में से 38 पदक बेटियों को मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियां हमारा गौरव हैं, वे आगे बढेंगी तभी समाज तेजी से आगे बढ़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\