लॉकडाउन : मध्य प्रदेश में शुरू हुई शराब की बिक्री

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के कारण पिछले करीब छह सप्ताह से शराब की दुकानें बंद थी। इससे केवल राज्य सरकार एवं शराब ठेकेदारों को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था।

जमात

भोपाल, छह मई मध्य प्रदेश सरकार एवं शराब ठेकेदारों के बीच हुई बातचीत के बाद आखिरकार प्रदेश में शराब की दुकानें बुधवार को खुल गई और मदिरा की बिक्री फिर से शुरू हो गई।

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन के कारण पिछले करीब छह सप्ताह से शराब की दुकानें बंद थी। इससे केवल राज्य सरकार एवं शराब ठेकेदारों को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा था।

शराब की दुकानों के खुलने के बाद खरीदी के लिए भारी भीड़ उमड़ने के कारण कई जगहों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं किया गया।

मालूम हो कि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से प्रदेश में शराब की दुकानें बंद थी।

मध्य प्रदेश में कोविड—19 वाले तीन रेड जोन जिलों भोपाल, इंदौर एवं उज्जैन को छोड़कर पांच मई से 49 जिलों में शराब की बिक्री फिर से शुरू होने के सोमवार को आदेश जारी किए गये थे।

लेकिन, सरकार के इस आदेश के जारी होने के तुरंत बाद शराब के ठेकेदारों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका लगा दी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया है।

कोविड—19 की महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से अपनी दुकानों को नहीं खोल पाने के कारण मध्य प्रदेश के शराब ठेकेदारों ने अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी कि जितने दिन उनकी दुकानें बंद रही है, उसका आकलन कर ठेका राशि उतनी कम की जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो उनकी जमा राशि वापस की जाए और नए सिरे से ठेके के लिए निविदा आमंत्रित की जाये।

अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को निर्धारित की है।

वहीं, मध्यप्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संवाददाताओं को मंगलवार को बताया था कि शराब के ठेकेदारों को सरकार के निर्णय का पालन करते हुए शराब की दुकानों को मंगलवार को खोलना चाहिए था।

उन्होंने कहा था कि यदि शराब के ठेकेदारों को कोई शिकायत थी तो उन्हें अदालत जाने की बजाय राज्य सरकार के सामने अपनी बात रखनी चाहिए थी।

इसके बाद सरकार एवं शराब ठेकेदारों के बीच बुधवार को चर्चा हुई और सरकार ने ठेकेदारों की मांग पर जल्द विचार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ठेकेदारों ने अनुमति प्राप्त इलाकों में अपनी दुकानें खोली।

मध्य प्रदेश लिकर एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश राय ने 'पीटीआई—' को बताया, ''हमने आज सुबह मध्यप्रदेश शासन के आला अधिकारियों के साथ मंत्रालय में अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। सरकार से हमारी मांगों पर जल्द विचार करने के आश्वासन मिलने के बाद हमने आज से शराब की दुकानें खोल दी हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान