लॉकडाउन के दौरान 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में करीब 140 लोगों की जान गई: रिपोर्ट

देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन की रिपोर्ट में कहा गया कि इस आंकड़े में 30 प्रतिशत पीड़ित प्रवासी श्रमिक शामिल हैं, जो अपने घरों को लौट रहे थे।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पहले दो चरणों में हुई 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 140 लोगों की जान चली गई। ‘सेवलाइफ फाउंडेशन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन की रिपोर्ट में कहा गया कि इस आंकड़े में 30 प्रतिशत पीड़ित प्रवासी श्रमिक शामिल हैं, जो अपने घरों को लौट रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण खाली पड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना इन मौतों की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।

भारत, दुनिया भर के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है। भारत में हर साल लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं।

सेवलाइफ फाउंडेशन द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, ‘‘देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दो चरणों (24 मार्च से 14 अप्रैल और 14 अप्रैल से 3 मई तक) के दौरान 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।’’

इसमें कहा गया है कि पिछले पांच हफ्तों के दौरान, देश भर में सड़क दुर्घटनाओं के कारण लगभग 140 लोगों की जान गई है। इसमें से 100 से अधिक मौतें महज 9 राज्यों में दर्ज की गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड