रांची के हिंदपीढ़ी समेत सभी निषिद्ध क्षेत्रों में घर-घर सर्वे का काम पूरा

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि रांची के हिंदपीढी में 30 स्थानों पर कुल 7,175 मकानों में जाकर मेडिकल टीम ने सर्वे किया। इस दौरान क्षेत्र में 38,643 लोगों की जांच की गई।

जमात

रांची, छह मई प्रांतीय राजधानी रांची में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन ने सभी निषिद्ध क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे का काम पूरा कर लिया है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि रांची के हिंदपीढी में 30 स्थानों पर कुल 7,175 मकानों में जाकर मेडिकल टीम ने सर्वे किया। इस दौरान क्षेत्र में 38,643 लोगों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा रांची शहर के 11 छोटे निषिद्ध क्षेत्रों में कुल 6,673 लोगों की जांच की गई।

अधिकारी ने बताया कि सर्वे के दौरान जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं, उन लोगों को चिन्हित कर उन सभी की स्वाब की जांच की जाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने आज बताया कि दोपहर तक प्रदेश में कुल 15,799 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के लिए जांच हुई है और कुल 46 क्षेत्रों को निषिद्ध जोन के रूप में चिह्नित किया गया है।

कुलकर्णी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य में अभी तक 127 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, उनमें से 37 इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं, तीन की मौत हो चुकी है और 87 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 के प्रसार का दर 2.52 प्रतिशत है और इससे होने वाली मृत्यु का दर लगभग 2.4 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य के 46 निषिद्ध क्षेत्रों में 71,868 परिवार रहते हें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान