यूपी में पेट्रोल-डीजल और शराब खरीदने के लिये अब ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल-डीजल और शराब के दामों में इस बढ़ोत्तरी से सरकार को इस साल कुल करीब 4,420 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

जमात

लखनऊ, छह मई उत्तर प्रदेश में अब शराब और पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिये ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। राज्य मंत्रिमण्डल ने बुधवार को पेट्रोल पर दो और डीजल पर एक रुपए वैट बढ़ा दिया, वहीं देशी और विदेशी शराब के दाम में पांच रुपये से लेकर 400 रुपये तक की वृद्धि कर दी।

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिये गये निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल-डीजल और शराब के दामों में इस बढ़ोत्तरी से सरकार को इस साल कुल करीब 4,420 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

खन्ना ने बताया कि मंत्रिमण्डल ने देशी शराब पर पांच रुपये की वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब 65 रुपये की बोतल 70 रुपये में जबकि 75 वाली 80 रुपये में मिलेगी।

उन्होंने बताया कि विदेशी मदिरा की इकॉनमी और मीडियम क्लास में 180 मिलीलीटर (एमएल) तक 10 रुपये, 180 से 500 एमएल तक 20 रुपये और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 30 रुपये बढ़ाये गये हैं। इसके अलावा रेगुलर और प्रीमियम श्रेणी में 180 एमएल तक 20 रुपये, 180 से 500 तक 30 रुपये और 500 एमएल से अधिक पर 50 रुपये की वृद्धि की गयी है।

खन्ना ने बताया कि विदेश से आयातित शराब की 180 एमएल तक की बोतल पर 100 रुपये, 500 एमएल तक 200 और 500 एमएल से अधिक की बोतल पर 400 रुपये बढ़ाये गये हैं। शराब के दामों में यह वृद्धि तत्काल प्रभाव से लागू होगी और इससे राज्य सरकार को मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2350 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी होगी।

मंत्रिमण्डल ने लॉकडाउन के कारण हुई राजस्व की हानि की भरपाई में मदद के लिये पेट्रोल और डीजल पर लागू मूल्यवर्द्धित कर (वैट) में भी बढ़ोत्तरी कर दी है।

वित्त मंत्री खन्ना ने बताया कि मंत्रिमण्डल ने पेट्रोल के दाम में दो रुपये और डीजल के दाम में एक रुपये वृद्धि करने का फैसला किया है। इससे सरकार को 2070 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व हासिल होगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में डीजल और पेट्रोल का जो कर अनुपात था, उसके मुताबिक पेट्रोल पर 26.80 प्रतिशत या 16.74 रुपये प्रति लीटर था और डीजल पर 17.49 प्रतिशत या 9.41 रुपये प्रति लीटर था। अब पेट्रोल पर 16.74 रुपये के स्थान पर 18.74 पैसे प्रति लीटर वैट लिया जाएगा। वहीं, डीजल पर 9.41 के स्थान पर 10.41 रुपये वैट वसूला जाएगा।

खन्ना ने बताया कि वर्तमान में पेट्रोल का दाम 71.91 रुपये प्रति लीटर था जो अब 73.91 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डीजल का मूल्य 62.86 रुपये से बढ़कर 63.86 रुपये प्रति लीटर होगा। ये वृद्धि आज रात 12 बजे से लागू होगी।

उन्होंने कहा कि पिछली 22 मार्च से लगातार लॉकडाउन की वजह से हमारे आर्थिक संसाधन काफी कम हुए हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल में 12141 करोड़ रुपए कर की डिमांड थी, जिसके सापेक्ष हमारा संग्रहण 1178 करोड़ रुपए हुआ, यह अपने आप में बहुत कम है। उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति इस महीने काफी कमजोर रही और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन जुटाना जरूरी था।

खन्ना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि कार्यों, परिवहन तथा उद्योगों में डीजल के भारी इस्तेमाल को देखते हुए मात्र एक रुपये प्रतजि लीटर की ही वृद्धि की है।

उन्होंने यह भी बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही प्रदेश में शराब की बिक्री बंद हो गयी थी। लोगों को जब शराब नहीं मिली तो उन्होंने अवैध रूप से बनी शराब पीना शुरू किया और गांव—गांव में अवैध रूप से शराब बनने लगी। गाजियाबाद के मोदीनगर में तीन लोगों ने शराब न मिलने पर सैनिटाइजर पी लिया जिससे उनकी मौत हो गयी। कानपुर में भी अवैध शराब पीने से तीन लोगों की मृत्यु हुई।

खन्ना ने बताया कि चार मई तक अवैध रूप से बनायी गयी 80,020 लीटर शराब जब्त कर कुल 3627 लोगों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान