भारत ने बांग्लादेश को दीं 30 हजार कोरोना वायरस जांच किट

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ यह सहायता दक्षेस कोविड-19 आपात कोष के तहत दी गयी है और इसका मकसद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में बांग्लादेश सरकार के प्रयासों में उनकी मदद करना है।’’

ढाका, छह मई भारत ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को कोरोना वायरस की जांच के लिए 30 हजार किट दी हैं। बांग्लादेश में संक्रमण के 11,719 मामले सामने आए हैं वहीं 186 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है।

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी करके कहा,‘‘ यह सहायता दक्षेस कोविड-19 आपात कोष के तहत दी गयी है और इसका मकसद कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में बांग्लादेश सरकार के प्रयासों में उनकी मदद करना है।’’

भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमिन को ये जांच किट सौंपीं और कहा कि ये किट भारत में निर्मित हैं और कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में इन किट का वहां खूब इस्तेमाल हो रहा है।

बयान के अनुसार दास ने कहा कि बांग्लादेश पहला मुल्क है जिसे प्राथमिकता के आधार पर ये जांच किट प्राप्त हुई हैं और यह भारत के लिए बांग्लादेश के महत्व को प्रदर्शित करता है।

मोमिन ने भारत से तीन किस्तों में मिली मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।

पहले इंडिगो का एक विमान सामान ले कर पहुंचा था। इस आपूर्ति को बांग्लादेश के इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजिकल डिसीज कंट्रोल एंड रिसर्च को भेजा जाना था।

ढाका को 25 मार्च को 30,000 सर्जिकल मास्क और 15,000 कैप सहित भारतीय आपातकालीन चिकित्सा सहायता की पहली किस्त मिली।

दूसरी भारतीय खेप में 50,000 सर्जिकल दस्ताने और 1,00,000 हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की टैबलेट बांग्लादेश भेजी गईं।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मोमिन ने चिकित्सा सहायता तथा भारत में फंसे उसके नागरिकों को वापस भेजने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान