भारत ने ऑनलाइन शतरंज नेशन्स कप के दूसरे दिन दोनों मैच गंवाये

टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का सामना चीन के डिंग लीरेन से था और इन दोनों ने 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायी। पी हरिकृष्णा ने अपने से अधिक रेटिंग के यु यांग्यी को ड्रा पर रोका जबकि लंबे समय से एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही कोनेरू हंपी और हाउ यिफान की बाजी भी बराबर रही।

चेन्नई, छह मई भारत को फिडे-चेस.काम ऑनलाइन नेशन्स कप शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे और चौथे दौर के मुकाबलों में बुधवार को यूरोप और शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन से 1.5-2.5 के समान अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद का सामना चीन के डिंग लीरेन से था और इन दोनों ने 54 चाल के बाद अंक बांटने पर सहमति जतायी। पी हरिकृष्णा ने अपने से अधिक रेटिंग के यु यांग्यी को ड्रा पर रोका जबकि लंबे समय से एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी रही कोनेरू हंपी और हाउ यिफान की बाजी भी बराबर रही।

लेकिन भारत के नंबर दो खिलाड़ी विदित गुजराती ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी बाजी गंवायी। वह वांग हाओ से हार गये जिससे चीन चौथे दौर में जीत दर्ज करने में सफल रहा।

इससे पहले भारत को गुजराती की लेवोन आरोनियन के हाथों हार के कारण यूरोप से 1.5-2.5 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

आनंद और मैक्सिम वाचियर लाग्रेव ने शीर्ष बोर्ड पर बाजी ड्रा खेली। इसके बाद हरिकृष्णा ने यान क्रिस्टोफ डुडा को बराबरी पर रोका जबकि विश्व रैपिड चैंपियन हंपी और अन्ना मुजीचुक ने भी अंक बांटे।

चीन ने तीसरे दौर में रूस से 2-2 से ड्रा खेला था जबकि यूरोप ने अमेरिका को 3-1 से हराया था। चीन अभी सात मैच अंक और 10.5 बोर्ड अंक लेकर शीर्ष पर है। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत एक मैच अंक और 6.5 बोर्ड अंक के साथ सबसे निचले स्थान पर है।

भारत ने मंगलवर को अमेरिका को 2-2 से ड्रा पर रोका था लेकिन वह शेष विश्व से 1.5-2.5 से हार गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान