जरुरी जानकारी | भारत-कनाडा के बीच कृषि व्यापार की अपार संभावना: तोमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच कृषि व्यापार में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच कृषि व्यापार में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारत-कनाडा बिजनेस चैंबर (आईसीबीसी) द्वारा आयोजित एक वेब गोष्ठी के उद्घाटन भाषण में यह बात कही।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

भारत और कनाडा के बीच कृषि-व्यापार में तेजी से वृद्धि का हवाला देते हुए तोमर ने कहा कि भारत कनाडा की सब्जियों और कृषि सामग्रियों का पांचवां सबसे बड़ा आयातक है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार में वृद्धि की काफी अधिक संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

तोमर ने कहा कि सरकार ने ‘एक देश- एक बाजार’ की स्थापना और छोटे तथा सीमांत किसानों की सुरक्षा के उचित उपायों के साथ खेती में ठेका प्रथा को बढ़ावा देने के लिए कृषि क्षेत्र में कई सुधार किए हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का कृषि बुनियादी ढांचा कोष भी स्थापित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\