देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पांच महिलाओं को मिला टिकट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग गठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद भाजपा ने इस चुनाव के प्रथम चरण के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी।
पटना, छह अक्टूबर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजग गठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद भाजपा ने इस चुनाव के प्रथम चरण के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी।
इसमें हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह द्वारा जारी पार्टी की पहली सूची में श्रेयसी सिंह सहित कुल पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
श्रेयसी को जमुई से उम्मीदवार बनाए जाने के साथ कटोरिया (सुरक्षित) से निक्की हेम्ब्रम, शाहपुर से मुन्नी देवी, भभुआ से रिंकी रानी पांडेय और वरसलिगंज विधानसभा क्षेत्र से अरुणा देवी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब 1.90 लाख, अब तक 925 मौतें.
भाजपा ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से राम नारायण मंडल, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानु, विक्रम से अतुल कुमार, बढ़हारा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह, रामगढ़ से अशोक सिंह, मोहिनया (सुरक्षित सीट) से निरंजन राम, चैनपुर से बृज किशोर बिंद, डिहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरूआ से राजीव नंदन दांगी, बोधगया (सुरक्षित) से हरी मांझी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली (सुरक्षित) से कन्हैया कुमार (रजवार) और हिसुआ से अनिल सिंह को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटें), तीन नवंबर (94 सीटें) और सात नवंबर (78 सीटें) को मतदान होना है। मतगणना 10 नवंबर को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)