बांग्लादेश में कोविड-19 के 790 नए मामले; संक्रमितों की संख्या 11,719 हुई

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) नसीमा सुल्ताना ने बताया कि मृतकों में से दो की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी जबकि एक की उम्र 41 से 50 वर्ष के बीच थी।

ढाका, छह मई बांग्लादेश में कोविड-19 के 790 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सर्वाधिक वृद्धि है। इन नये मामलों के साथ देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 11,719 हो गए, जबकि तीन और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 186 तक पहुंच गयी। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की अतिरिक्त महानिदेशक (प्रशासन) नसीमा सुल्ताना ने बताया कि मृतकों में से दो की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी जबकि एक की उम्र 41 से 50 वर्ष के बीच थी।

ढाका ट्रिब्यून ने अधिकारी के हवाले से बताया कि मरने वालों में दो पुरुष थे और एक महिला थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 11,719 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 790 और लोगों को संक्रमित पाया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 6,771 नमूनों को एकत्र किया गया और उनमें से 6,241 नमूनों की जांच की गई, जिसके साथ ही देश में अब तक की गई जांचों की कुल संख्या 99,646 पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में देश में कुल 184 लोगों को पृथक-वास में रखा गया।

देश में अब तक कोविड-19 के 1,403 मरीज ठीक हो चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, इस घातक वायरस से अब तक दुनियाभर में 36.7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 2,57,793 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड