पर्याप्त एहतियात बरतकर अमिताभ बच्चन ने की केबीसी के लिए शूटिंग

अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए।

जमात

मुंबई, छह मई महानायक अमिताभ ने बुधवार को कहा कि पूरा एहतियात बरतते हुए उन्होंने सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के साथ-साथ अपने शो “कौन बनेगा करोड़पति” के प्रोमो की शूटिंग की है।

अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए।

उन्होंने लिखा,"हां मैंने काम किया। अगर आपको उससे समस्या है, तो उसे अपने पास रखिए। काम के दौरान पूरी सावधानी बरती गई।’’

बच्चन ने लिखा, "और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया।”

अभिनेता ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिये बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में "एन्जिल्स इन व्हाइट" कहा।

उन्होंने आगे लिखा, "वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांति पूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं।”

उन्होंने बताया, “और फिर मैंने केबीसी के 10-12 वीडियो शूट कर उनके लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पूरी की।”

मशहूर शो “कौन बनेगा करोड़पति” के 12वां संस्करण में चयन प्रक्रिया को इस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान