देश की खबरें | न्यायाधिकरण ने दिया दुर्घटना में घायल महिला को 7.4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2019 में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना में घायल हुई एक महिला को 7.4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

ठाणे, 11 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 2019 में पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुर्घटना में घायल हुई एक महिला को 7.4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

एमएसीटी के सदस्य एस एन शाह की ओर से तीन अप्रैल को पारित आदेश की प्रति शुक्रवार को उपलब्ध हो सकी।

एमएसीटी में अपनी दावा याचिका में सुषमा अशोक बागल ने कहा कि दुर्घटना 31 अक्टूबर 2019 को एक्सप्रेसवे पर हुई थी और उस वक्त वह अपने परिवार के साथ कार से पुणे से ठाणे जा रही थीं।

याचिका में कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित शिवनेरी बस ने कार को टक्कर मार दी, जिससे तीन कार आपस में टकरा गईं और बागल घायल हो गईं। उस समय उनकी उम्र 42 वर्ष थी और उनकी अनुमानित आय 8,000 रुपये प्रति माह थी।

न्यायाधिकरण ने बस चालक को तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का जिम्मेदार ठहराया। उसने एमएसआरटीसी की इस दलील को खारिज कर दिया कि दुर्घटना कई चालकों की लापरवाही के कारण हुई थी, जिसमें बागल की कार चलाने वाला और कथित तौर पर यू-टर्न लेने वाला एक अज्ञात वाहन भी शामिल है।

न्यायाधिकरण ने बागल को 7.4 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। उसने एमएसआरटीसी को याचिका दायर करने की तारीख (अक्टूबर 2020) से आठ प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से राशि का भुगतान करने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\