दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयों के लिये काम करने के दिशानिर्देश जारी

लेकिन इस सब के बीच गैर- जरूरी सामान का उत्पाादन करने वाली इकाईयों को खोलने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली सरकार ने बुधववार को लॉकडाउन के बीच औद्योगिक इकाइयों और निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिये। इसमें आरोग्य सेतु को डाउनलोड करना अनिवार्य किया गया है।

लेकिन इस सब के बीच गैर- जरूरी सामान का उत्पाादन करने वाली इकाईयों को खोलने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

आम आदमी पार्टी (आप) के व्यापार खंड के संयोजक ब्रिजेश गोयल ने कहा, ‘‘दिल्ली के उद्योग मंत्री सतेनद्र जैन ने शहर के उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में कहा कि वे सभी इकाइयां जिनका अपने यहां (व्यक्तियों के)‘प्रवेश पर नियंत्रण’’ है, वे सभी कामकाज शुरू कर सकती हैं।’’ इस बैठक का आयोजन आम आदमी पार्टी (आप) व्यापार प्रकोष्ठ ने किया था।

इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेटों ने दिशानिर्देश जारी किये हैं, या फिर संबंधित जिलों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन ने इस संबंध में ये निर्देश जारी किये हैं। इनमें कार्यस्थलों पर शारीरिक दूरी नियम का पालन करना, हाथ धोने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल, चेहरे पर मास्क पहनाना जरूरी होगा। इसके साथ ही कोई भी हाथ नहीं मिलायेगा और न ही आपस में खाना-पीना अथवा व्यक्तिगत वस्तुओं को बांटेंगे। सभी कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी और यदि किसी कर्मचारी अथवा कामगार में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे पृथक रखने की सुविधा भी होना चाहिये।

हालांकि कुछ उद्योग प्रतिनिधियों ने दिशानिर्देशों में स्पष्टता का अभाव बताया है। उन्होंने कहा कि वह लॉकडाउन उठने तक प्रतीक्षा करेंगे।

उद्योग नगर उद्योग संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा है कि दिशानिर्देशों में इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि सभी तरह के उद्योग खुल सकते हैं। इसमें केवल आवश्यक गतिविधियों वाले उद्योगों का ही जिक्र किया गया है। ‘‘हम अपनी इकाइयां खोलने से पहले स्पष्ट आदेश की प्रतीक्षा करनी चाहिये।’’

वहीं मायापुरी उद्योग क्षेत्र के महासिचव आर ओ गुप्ता ने कहा कि दिशानिर्देशों में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) नियर्हातोन्मुखी इकाइयों (ईओयू) सहित शहरी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को प्रवेश पर नियंत्रण के साथ काम करने और जो इकाइयां आवश्यक वस्तुओं का विनिर्मा करती हैं उन्हें खोले जाने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मायापुरी और कुछ अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में न तो सेज है और न ही ईओयू हैं। उनके पास कोई पहुंच नियंत्रण भी नहीं है। इसलिये हमारे सामने कोई विकल्प नहीं है और हमें लॉकडाउन उठाने का ही इंतजार करना चाहिये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी