देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के नये मामलों में से करीब आधे में संक्रमण के स्रोत की जानकारी नहीं : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जैन ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि जून के अंत तक कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की तादाद बहुत अधिक हो सकती है और ऐसी स्थिति से निपटने के लिये केजरीवाल सरकार सभी तैयारियां कर रही हैं ।

जियो

जैन ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि जून के अंत तक कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की तादाद बहुत अधिक हो सकती है और ऐसी स्थिति से निपटने के लिये केजरीवाल सरकार सभी तैयारियां कर रही हैं ।

यह पूछे जाने पर कि दिल्ली में जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण का सवाल है तो क्या यह सामुदायिक स्तर पर फैल चुका है, जैन ने कहा कि इस बारे में घोषणा केंद्र सरकार को करना है ।

यह भी पढ़े | उपराज्यपाल के केजरीवाल के फैसले को पलटने पर राजनीति जारी, संजय सिंह बोले-खट्टर और योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल फेल; दबाव में बदला गया आदेश.

उन्होंने कहा, ‘'महामारी विज्ञान के अनुसार सामुदायिक संक्रमण वास्तव में संक्रमण का तीसरा चरण होता है । दिल्ली में जो नये मामले सामने आ रहे हैं उनमें करीब आधे में संक्रमण के स्रोत का पता नहीं है ।’'

बाद में, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण अभी नहीं हुआ है ।

यह भी पढ़े | अरविंद केजरीवाल का कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बुखार और गले में खराश आने के बाद कारवाया था कोविड-19 का टेस्ट.

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 नये मामले सामने आये, जिससे कोविड—19 संक्रमित लोगों की संख्या 29,000 को पार कर गयी। वायरस के संकमण से जान गंवाने वालों की संख्या 874 हो गयी है ।

तीन जून को यहां कोविड-19 के सर्वाधिक 1,513 नये मामले सामने आये थे।

जब सिसोदिया से यहां के अस्पतालों को केवल दिल्लीवासियों के लिए आरक्षित कर कर देने के दिल्ली सरकार के आदेश को उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा पलट दिये जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ रोजाना मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में वर्तमान बेड शीघ्र ही भर जायेंगे और तब दिल्ली के लोग कहां जायेंगे।’’

जैन ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ‘भाजपा के दबाव में’ आदेश पलट देते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जब देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने शुरू हुए थे तब दिल्ली सरकार ने केंद्र से बहुत पहले ही उड़ान सेवा बंद कर देने को कहा था लेकिन ‘15 दिन बाद वे सेवाएं बंद की गयीं।’’

स्वास्थ्य मंत्री से पूछा गया कि यदि संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलता है तो क्या तैयारी होती है ? इस पर उन्होंने कहा, ‘‘ तब उपचार पर अधिक बल दिया जाता है, फिलहाल हम संक्रमण फैलने से रोकने के लिए रोगी के संपर्क में आये व्यक्तियों की पहचान करने पर जोर दे रहे हैं।’’

निजी अस्पतालों की स्थिति पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये अस्पताल भर चुके हैं लेकिन आने वाले सप्ताहों में दिल्ली में बड़ी संख्या में बेड की जरूरत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी