विदेश की खबरें | तुर्की नियंत्रित सीरियाई शहर में बमबारी, 14 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनादोलु’ और सीरिया में विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उक्त सूचना दी है।
तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एनादोलु’ और सीरिया में विपक्षी कार्यकर्ताओं ने उक्त सूचना दी है।
विपक्षी सिविल डिफेंस ‘व्हाइट हेलमेट’ के अनुसार, अलेप्पो अल-बाब शहर में भीड़ भरे बस स्टैंड के पास विस्फोट हुआ। विस्फोट से आसपास की इमारतों और वाहनों को बहुत क्षति हुई है।
खबर के अनुसार, हताहत होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
एक अन्य कार्यकर्ता अबु अल-हातम ने बताया कि विस्फोट रिहायशी इलाके और छोटे से बाजार के बीच हुआ।
एनादोलु और व्हाइट हेल्मेट के अनुसार, विस्फोट में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
ब्रिटेन स्थित संस्थान सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, हमले में 18 लोग मारे गए हैं, जबकि 75 अन्य लोग घायल हुए हैं।
संस्था का कहना है कि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर और नाजुक बनी हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)