जरुरी जानकारी | डीएचएफएल मामला: ऑडिटर रिपोर्ट में लेन-देन में 2,150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्ज में फंसी आवास ऋण देने वाली कंपनी डीएचएफएल ने मंगलवार को कहा कि 2,150.84 करोड़ रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी की गयी। लेन-देन की जांच से जुड़े ऑडिटर ग्रांट थोर्नटन ने कहा कि कंपनी की बीमा अनुषंगी का कम मूल्य आंक कर यह गड़बड़ी की गयी।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर कर्ज में फंसी आवास ऋण देने वाली कंपनी डीएचएफएल ने मंगलवार को कहा कि 2,150.84 करोड़ रुपये के लेन-देन में धोखाधड़ी की गयी। लेन-देन की जांच से जुड़े ऑडिटर ग्रांट थोर्नटन ने कहा कि कंपनी की बीमा अनुषंगी का कम मूल्य आंक कर यह गड़बड़ी की गयी।

डीएचएफएल दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया के अंतर्गत है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव में समय के साथ-साथ बढ़ता गया भारतीय जनता पार्टी का सियासी ग्राफ.

इस साल की शुरूआत में कंपनी के प्रशासक ने डीएचएफएल के मामलों की जांच के लिये ग्रांट थोर्नटन की सेवा ली थी।

शेयर बाजार को दी गयी सूचना में कहा गया है कि ऑडिटर रिपोर्ट के अनुसार 2,150.84 करोड़ रुपये की गड़बडी की गयी। यह गड़बड़ी उस समय की गयी जब डीएचएफएल ने प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी डीएचएफल इनवेस्टमेंट्स लि. (डीआईएल) को बेचा। इसमें बीमा अनुषंगी का कम मूल्य आंककर धोखाधड़ी की गयी।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

रिपोर्ट के आधार पर प्रशासक ने कंपनी की प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस (पूर्व में डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस) में कंपनी की हिस्सेदारी डीआईएल को बेचे जाने से जुड़े समझौतों और कुछ ‘इंटर कॉरपोरेट डिपोजिट’ को लेकर एनसीएलटी (राष्ष्ट्रीय कंपनी विधि न्यााधिकरण) के समक्ष आवेदन किया है।

कंपनी के अनुसार ऑडिटर की रिपोर्ट के आधर पर यह तीसरा आवेदन है। कुछ और आवेदन आगे जमा किये जा सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर एस कुमार कंपनी के प्रशासक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\