ट्रेन में खाने को लेकर मजदूरों के बीच मारपीट

उन्होंने कहा कि बाद में इस ट्रेन को करीब दो बजे सतना रेलवे स्टेशन से गंतव्य स्थान के लिए आगे रवाना कर दिया गया है।

जमात

सतना रेलवे सुरक्षा बल :आरपीएफ: के स्टेशन प्रभारी मान सिंह ने बताया कि यह विवाद कथित तौर पर भोजन के पैकेटों को लेकर हुआ। लेकिन इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं हुई है और न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बाद में इस ट्रेन को करीब दो बजे सतना रेलवे स्टेशन से गंतव्य स्थान के लिए आगे रवाना कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में करीब 1,200 मजदूरों को मुंबई स्थित कल्याण रेलवे स्टेशन से बिहार ले जाया जा रहा है।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुंबई के कल्याण से बिहार मजदूरों को लेकर जा रही विशेष ट्रेन में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे जमकर मारपीट हुई है। यह घटना सतना रेलवे स्टेशन में हुई।

उन्होंने कहा कि यह विवाद खाने के पैकेट को लेकर हुआ है।

दरअसल मुंबई से चलकर आज सतना रेलवे स्टेशन पर यह विशेष ट्रेन पहुंची थी। यहां राज्य सरकार की ओर से मजदूरों को मुफ्त में खाना एवं पानी की व्यवस्था कराई गई थी। जब खाने के पैकेट बंट रहे थे, उस दौरान दो गुटों में खाने के पैकेट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बड़ा रूप ले लिया और दर्जनों मजदूर आपस में भिड़ गए।

इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें दिख रहा है कि ये मजदूर आपस में एक दूसरे को लात—घूंसों और बेल्ट से भी मार रहे हैं।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड