खट्टर ने प्रवासी कामगारों से हरियाणा से नहीं जाने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति बेहतर हैं और प्रवासी कामगारों को कोई निर्णय लेने से पहले अपने गृह राज्य के हालात और हरिणाया के हालात के बीच तुलना करनी चाहिए।

जमात

चंडीगढ़, छह मई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उद्योगों में काम कर रहे प्रवासी कामगारों से राज्य से नहीं जाने की अपनी अपील दोहराई और कहा कि जिन इकाइयों को उत्पादन की अनुमति दी गई है वे वहां काम करना शुरू कर दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति बेहतर हैं और प्रवासी कामगारों को कोई निर्णय लेने से पहले अपने गृह राज्य के हालात और हरिणाया के हालात के बीच तुलना करनी चाहिए।

खट्टर ने टेलीविजन पर जनता के नाम अपने संदेश में कहा,‘‘मैं उद्योगों में काम करने वाले प्रवासी कामगारों से फिर से अपील करना चाहता हूं कि वे चिंता छोड़ दें। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यहां स्थिति बेहतर है, रोजगार ठीक है,यहां का माहौल अच्छा है और कोविड-19के हालात बेहतर हैं।’’

हरियाणा में अधिकतर प्रवासी कामगार बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश से हैं।

उन्होंने कामगारों से कहा,‘‘आप जब भी कोई निर्णय लें तो उस पर दोबारा विचार करें और यहीं रहें। घर जाने की जल्दबाजी नहीं दिखाएं। कोविड-19 फैल रहा है और ऐसे वक्त में सुरक्षित रहने का सर्वश्रेष्ठ तरीका यही है कि आप जहां हैं वहीं रहें।’’

उन्होंने कहा,‘‘अगर कोई यहां से जाना चाहता है तो इसके लिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप उनके लौटने की व्यवस्था पहले की कर दी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को पहली विशेष ट्रेन हिसार से 1,200 प्रवासी कामगारों को ले कर बिहार के कटिहार के लिए रवाना हो गई है। आने वाले दिनों में और ट्रेनें चलाई जाएगीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान