कोविड-19: बीएसएफ के 154 जवान ; सीआरपीएफ के 161 जवान संक्रमित

बीएसफ के संक्रमित जवानों में 60 से अधिक ऐसे जवान हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के जामिया एवं चांदनी महल इलाके में कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। छह वो जवान हैं जो पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को नियंत्रण में लाने के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने वहां गये अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की एस्कार्ट टीम में थे। कम से कम 37 संक्रमित कर्मी त्रिपुरा सीमाई क्षेत्र से हैं।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के और 85 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके साथ ही अब तक 154 बीएसएफ कर्मी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 161 जवानों को अब तक वायरस से संक्रमित पाया गया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसफ के संक्रमित जवानों में 60 से अधिक ऐसे जवान हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के जामिया एवं चांदनी महल इलाके में कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। छह वो जवान हैं जो पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को नियंत्रण में लाने के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने वहां गये अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की एस्कार्ट टीम में थे। कम से कम 37 संक्रमित कर्मी त्रिपुरा सीमाई क्षेत्र से हैं।

कुल 85 नये मामले सामने आये हैं। बल के प्रवक्ता के अनुसार ये 85 जवान जरूरी एवं अन्य ड्यूटी पर थे।

इनमें से दो कर्मी ठीक हो चुके हैं।

प्रवक्ता के अनुसार बल के मुख्यालय के दो तल को दो दिन पहले सील कर दिया गया था। लेकिन बुधवार से वहां कामकाज बहाल हो गया।

इनमें से लगभग 30 को अब राजस्थान के जोधपुर भेजा गया है और बल के एक पृथकवास केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी को ग्रेटर नोएडा के केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीएसएफ में करीब ढाई लाख कर्मी है। इस बल पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है।

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कोविड-19 महामारी से लड़ने और अपने सैनिकों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है, क्योंकि विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 400 हो गए हैं।

   देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में केवल तीन कर्मियों को संक्रमित पाया गया है।

सीआरपीएफ में कोविड-19 संक्रमित कर्मियों की कुल संख्या 161 हो गई है। पिछले सप्ताह 55 वर्षीय एक अधिकारी की मृत्यु हो गई थी।

सीआरपीएफ में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं।

दिल्ली में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित बल का मुख्यालय भी बुधवार को खुला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान