कोविड-19 का दूसरा दौर, लॉकडाउन मे छूट दिये जाने से कितना खतरनाक होगा ?

कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित न्यूयार्क शहर ने रात के लिये सबवे को बंद कर दिया है ताकि इसे संक्रमण मुक्त किया जा सके। इटली में विशेषज्ञों ने कुछ प्रतिबंधों में छूट देना अभी शुरू किया है, हालांकि सांसदों ने चेतावनी दी कि वायरस का नया दौर आने वाला है। उन्होंने संक्रमित मरीजों की पहचान की कोशिश तेज करने, उनके लक्षणों की निगरानी करने और उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का कार्य तेज करने को कहा है।

भारत में लॉकडाउन 3.0 सोमवार से शुरू हुआ है, जहां प्रतिबंधों में कुछ छूट दी गई है।

कोविड-19 से बुरी तरह से प्रभावित न्यूयार्क शहर ने रात के लिये सबवे को बंद कर दिया है ताकि इसे संक्रमण मुक्त किया जा सके। इटली में विशेषज्ञों ने कुछ प्रतिबंधों में छूट देना अभी शुरू किया है, हालांकि सांसदों ने चेतावनी दी कि वायरस का नया दौर आने वाला है। उन्होंने संक्रमित मरीजों की पहचान की कोशिश तेज करने, उनके लक्षणों की निगरानी करने और उनके संपर्क में आये लोगों का पता लगाने का कार्य तेज करने को कहा है।

जर्मनी ने संक्रमण के दूसरे और यहां तक कि तीसरे दौर की चेतावनी दी है। साथ ही, यह चेतावनी दी है कि यदि नये मामले नहीं रूके, तो फिर से प्रतिबंध लगाने पड़ेंगे।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को पंगु कर देने वाले प्रतिबंधों में और छूट देने के लिये बुधवार को देश के 16 गवर्नरों से मुलाकात की।

फ्रांस के पास्चर इंस्टीट्यूट में वायरस एवं प्रतिरक्षा इकाई प्रमुख ओलीवर स्कवार्त्ज ने कहा, ‘‘(संक्रमण का) दूसरा दौर आएगा, लेकिन सवाल यह है कि यह किस हद तक होगा। यह सीमित होगा या फिर व्यापक ? इस बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी। ’’

कई इलाके अब भी कोविड-19 के प्रथम दौर से संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील ने पहली बार एक बड़े शहर को लॉकडाउन कर दिया है।

अफ्रीका में पिछले हफ्ते संक्रमण के मामलों में 42 प्रतिशत का उछाल आया है। वहां बुधवार को संक्रमण के मामले 50,000 के आंकड़े को पार कर सकते हैं।

इस बीच, समाचार एजेंसी एपी के विश्लेषण में यह पाया गया कि अमेरिका में न्यूयार्क शहर के बाहर, विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में संक्रमण की दर बढ़ रही है। यह पाया गया है कि वायरस के संक्रमण के प्रसार में न्यूयार्क में हासिल की गई उपलब्धि पर अन्य स्थानों पर होने वाले संक्रमण के नये मामलों से पानी फिर रहा है।

कंसास की शावनी काउंटी में स्वास्थ्य विभाग निदेशक लिंडा ओक्स ने कहा, ‘‘कोई गलती नहीं करें: यह वायरस अब भी हमारे समुदाय में फैल रहा है, यहां तक कि पूर्व के हफ्तों की तुलना में कहीं अधिक।’’

अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक कोविड-19 से विश्व भर में 36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 2,51,000 लोगों की मौत हुई है।

अमेरिका में 71,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 12 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यूरोप में 1,44,000 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें