ओडिशा में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, संक्रमण के कुल मामले 185 हुए

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता डॉ जयंत पांडा ने बताया कि बुजुर्ग की यहां के आईएमएस कोविड-19 अस्पताल में मंगलवार रात मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे।

जमात

भुवनेश्वर, छह मई ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण से दूसरी मौत हुई है। मंगलवार रात भुवनेश्वर में 77 साल के एक बुजुर्ग की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के नौ और मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता डॉ जयंत पांडा ने बताया कि बुजुर्ग की यहां के आईएमएस कोविड-19 अस्पताल में मंगलवार रात मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पहले से ही उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे।

शहर के मधुसूदन नगर क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति एक अन्य कोविड-19 मरीज के नजदीकी रिश्तेदार थे।

सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ताजा मामलों में जगतसिंहपुर से चार, जाजपुर से दो और गंजाम, केंद्रपाड़ा और बालासोर से एक-एक मामले सामने आए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नौ मरीजों में से पांच गुजरात के सूरत से लौटे हैं, जबकि चार अन्य पश्चिम बंगाल से लौटे हैं।

नए मामले सामने आने के साथ ही जगतसिंहपुर राज्य में कोरोना वायरस प्रभावित जिलों की सूची में शामिल होने वाला नवीनतम जिला बन गया है। ओडिशा के 30 जिलों में से सत्रह में कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं।

अधिकारी ने बताया कि जगतसिंहपुर में तीन मरीज नौगांव इलाके के एक परिवार के हैं।

गुजरात के सूरत से लौटने वाले जो लोग संक्रमित पाये गए हैं वे गंजाम और जगतसिंहपुर जिलों से हैं जबकि जाजपुर, बालासोर और केंद्रपाडा के मरीजों ने पश्चिम बंगाल की यात्रा की थी।

राज्य में वर्तमान में ऐसे 122 मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 61 व्यक्ति ठीक हो गए हैं और दो की मृत्यु हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान