पाकिस्तान में 300 से अधिक सांसदों-विधायकों की सदस्यता निलंबित

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आय के बारे में जरूरी जानकारियां नहीं देने के आरोप में 318 सांसदों व विधायकों की सदस्यता निलंबित कर दी है. इनमें संघीय मंत्री भी शामिल हैं. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सांसदों और विधायकों ने निर्धारित समय के भीतर अपनी सालाना आमदनी, संपत्तियों और दायित्वों का विवरण चुनाव आयोग में नहीं जमा कराया है.

पाकिस्तान (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आय के बारे में जरूरी जानकारियां नहीं देने के आरोप में 318 सांसदों व विधायकों की सदस्यता निलंबित कर दी है. इनमें संघीय मंत्री भी शामिल हैं. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सांसदों और विधायकों ने निर्धारित समय के भीतर अपनी सालाना आमदनी, संपत्तियों और दायित्वों का विवरण चुनाव आयोग में नहीं जमा कराया है. यह सांसद और विधायक संसद व विधानसभाओं की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इस आशय की सूचना संसद व चारों प्रांतों की विधानसभाओं के सचिवों को दे दी गई है.

जिन संघीय मंत्रियों की सदस्यता निलंबित हुई है उनमें विज्ञान मंत्री फवाद चौधरी व धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी शामिल हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, संसद के निचले सदन नेशनल एसेंबली के 70 और उच्च सदन सीनेट के 12 सदस्यों की सदस्यता निलंबित की गई है. पंजाब विधानसभा के 115, सिंध विधानसभा के 40, खैबर पख्तूनख्वा विधानसभा के 60 और बलोचिस्तान विधानसभा के 21 सदस्यों की सदस्यता निलंबित की गई है.

यह भी पढ़ें- भारत करेगा शंघाई सहयोग संगठन 2020 की मेजबानी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान को भी दिया जाएगा न्योता

जिस कानून के तहत इन जनप्रतिनिधियों की सदस्यता निलंबित की गई है, उसमें सांसदों-विधायकों को अपनी, अपने पति अथवा पत्नी तथा उन पर निर्भर संतानों की संपत्तियों का विवरण वार्षिक स्तर पर देना अनिवार्य है.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट