Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.
Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के फाइनल में आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद सीधे फाइनल का टिकट कटाया था. गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया था. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Gujarat Titans IPL Stats At Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अहमदाबाद में कितने मैच जीते और हारे
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड (GT vs RCB Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, गुजरात टाइटंस की टीम को 4 मैचों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं. पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 92 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया. वहीं, क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मुकाबले यानी क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. ऐसे में टीम अपनी विजयी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में विराट कोहली और रजत पाटीदार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, देवदत्त पडिक्कल और जितेश शर्मा मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. टीम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही है. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर सट्टा बाजार गर्म (GT vs RCB Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस (GT vs RCB Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

