क्रिकेट

India vs Australia 1st T20: पहले मैच के लिए टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को मिला मौका

बता दें कि पिछली बार जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेली थी तो उसमे जीत हासी की थी. कोहली के शेर इस बार भी अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. वैसे इस बार की टीम में धोनी नहीं हैं. पहला टी20 गाबा में खेला जाएगा.

India vs Australia 1st T20: पहले मैच के लिए टीम का ऐलान, इन दिग्गजों को मिला मौका
भारतीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: IANS)

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. बुधवार को टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच खेला जाना है. इस मैच के लिए टीम का एलान हो गया है. बीसीसीअई ने इस मैच के लिए 12 खिलाडियों की सूचि जारी कर दी है. बता दें कि टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में तीन टी-20, 4 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैच खेलने हैं. टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी. विराट कोहली तीनों सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे.

बहरहाल, पहले टी-20 के लिए अंतिम 12 खिलाडियों में टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल और खलील अहमद को मौका दिया है. टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को मौका दिया गया है. विकेट-कीपिंग पंत करेंगे. सलामी बल्लेबाजी के रोहित शर्मा और शिखर धवन को मौका मिला है.

बता दें कि पिछली बार जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज खेली थी तो उसमे जीत हासी की थी. कोहली के शेर इस बार भी अपना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. वैसे इस बार की टीम में धोनी नहीं हैं. पहला टी20 गाबा में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).