एशियाई खेल 2018: महिलाओं की लंबी कूद में नीना वरकिल ने जीता सिल्वर

18वें संस्करण में यहां नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के रजत पदक जीतने का सिलसिला जारी है और इसमें नया नाम शामिल हुआ है नीना वरकिल का जो महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में दूसरे पायदान पर रहीं. नीना ने सोमवार को हुए फाइनल में 6.51 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया.

नीना वरकिल (Photo Credits Twitter

जकार्ता: एशियाई खेलों के 18वें संस्करण में यहां नौवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के रजत पदक जीतने का सिलसिला जारी है और इसमें नया नाम शामिल हुआ है नीना वरकिल का जो महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में दूसरे पायदान पर रहीं. नीना ने सोमवार को हुए फाइनल में 6.51 मीटर के साथ रजत पदक अपने नाम किया.

फाइनल में नीना ने दमदार शुरुआत की और पहले प्रयास में 6.41 मीटर की कूद लगाई। दूसरे और तीसरे प्रयास में उन्होंने 6.40 और 6.50 मीटर की दूरी तय की जबकि पांचवें प्रयास में उन्होंने 6.51 मीटर की कूद लगाई.

अगले दो प्रयासों में वह 6.46 और 6.50 मीटर की ही दूरी तय कर पाईं. वियतनाम की थाओ थू थी बुई ने 6.55 मीटर की कूद लगाते हुए स्वर्ण जबकि चीन की शिओलिंग शू ने 6.50 मीटर की कूद लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड