क्रिकेट

IND vs ENG 2nd T20 Match: 4 महीने बाद आज एक साथ मैदान पर दिखेंगे Rohit शर्मा, Virat कोहली और Rishabh पंत

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.

IND vs ENG 2nd T20 Match: 4 महीने बाद आज एक साथ मैदान पर दिखेंगे Rohit शर्मा, Virat कोहली और Rishabh पंत
रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (Photo Credit : Twitter)

IND vs ENG 2nd T20 Match: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है.

इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli), मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विकेटकीपर व बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक साथ नजर आएंगे. माना जा रहा है कि यह मैच इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मिशन का असली आगाज होगा. कोहली और रोहित करीब पांच महीने बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे, जबकि पंत ने पिछले महीने ही टी20 मुकाबला खेला था.

दूसरे-तीसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम (2nd T20 Ind Vs Eng Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल और उमरान मलिक.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2022 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).