देश

Maha Kumbh 2025: राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने महाकुंभ के अनुभव को बताया शानदार, बोलीं- बहुत अच्छी की गई है इसकी व्यवस्था

आस्था और विश्वास के इस महाकुंभ में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने भी आस्था की डुबकी लगाई. महाकुंभ में तीन दिन के प्रवास का संकल्प लेने वाली सुधा मूर्ति ने अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे बहुत शानदार बताया है.

Maha Kumbh 2025: राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने महाकुंभ के अनुभव को बताया शानदार, बोलीं- बहुत अच्छी की गई है इसकी व्यवस्था
राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति (Photo Credits: X)

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज (Prayagraj) में आयोजित महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में देश और दुनिया से तमाम हस्तियां, साधु-संत और आम श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए भारी तादाद में पहुंच रहे हैं. आस्था और विश्वास के इस महाकुंभ में इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) ने भी आस्था की डुबकी लगाई. महाकुंभ में तीन दिन के प्रवास का संकल्प लेने वाली सुधा मूर्ति ने अपने अनुभव को साझा करते हुए इसे बहुत शानदार बताया है. उन्होंने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्था बहुत अच्छी की गई है. यह स्वच्छ, सुरक्षित और डिजिटल है. यह मेरा पहला कुंभ था, यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं. सभी सरकारें इस मॉडल का पालन कर सकती हैं. यह बहुत अच्छा अनुभव था. यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: बहुत अच्छी व्यवस्था है... सुधा मूर्ति ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, CM योगी की जमकर की तारीफ

सुधा मूर्ति ने महाकुंभ के अनुभव को बताया बहुत अच्छा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).