ICAI Results 2023 Declared: चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट icai.nic.in पर घोषित, ऐसे करें चेक
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in या icai.org पर देख सकेंगे...
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आज सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट - icai.nic.in या icai.org पर देख सकेंगे. आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 2 से 9 मई तक और ग्रुप 2 के लिए 11 से 17 मई तक आयोजित की गई थी. वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा ग्रुप 1 के लिए 3 से 10 मई और ग्रुप 2 के लिए 12 से 18 मई के बीच आयोजित की गई थी.
देखें ट्वीट:
Important Announcement-The results of the Chartered Accountants Final & Intermediate Examination held in May 2023 have been declared. The Results can be accessed by candidates on the website https://t.co/HS8oDSAIXn #ICAIResults #ICAIat75 pic.twitter.com/P0RQj8kulH
— Institute of Chartered Accountants of India - ICAI (@theicai) July 5, 2023
आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल परिणाम 2023 ऐसे करें चेक:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट- icai.nic.in पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर टैप करें.
चरण 3: अपना लॉग इन विवरण जैसे अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करें.
चरण 4: परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 11:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

