Fact Check: क्या मौनी रॉय और दिशा पाटनी ने कर ली है शादी? जानें इंटरनेट पर वायरल हो रही 'वेडिंग फोटो' का पूरा सच
मौना रॉय और दिशा पटानी (Photo Credits: File Image)

मुंबई, 18 मई: बॉलीवुड अभिनेत्रियां मौनी रॉय और (Mouni Roy) दिशा पाटनी (Disha Patani) अपनी गहरी दोस्ती (BFFs) को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के अलग होने की खबरों के बाद, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नई बहस छिड़ गई है. कुछ नेटिजन्स मौनी की शादी टूटने के पीछे दिशा पाटनी के साथ उनकी नजदीकियों को जिम्मेदार मान रहे हैं. इसी बीच, इंटरनेट पर दोनों अभिनेत्रियों की एक तस्वीर तेजी से वायरल (Viral Pic) हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दोनों ने आपस में शादी कर ली है. आइए जानते हैं कि इस वायरल दावे के पीछे का असल सच क्या है. यह भी पढ़ें: Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

क्या है वायरल 'वेडिंग फोटो' और कथित बयान?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस तस्वीर में मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक-दूसरे के बेहद करीब बैठी नजर आ रही हैं और दोनों के गले में फूलों के हार (जयमाला) हैं.

इसके साथ ही एक कथित बयान भी वायरल किया जा रहा है, जिसे मौनी रॉय का बताया जा रहा है.  इस फर्जी पोस्ट में लिखा है, 'एक अध्याय को बंद करने के बाद, मुझे उसमें अपना हमेशा के लिए जीवनसाथी मिल गया है. हाँ... दिशा और मैं इस प्रेम कहानी को शादी में बदलने के लिए तैयार हैं.' इसके अलावा, दोनों के कुछ डीपफेक वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित किए जा रहे हैं.

फैक्ट चेक: क्या वाकई हुई है शादी?

फैक्ट चेक और जांच के अनुसार, मौनी रॉय और दिशा पाटनी की शादी का यह दावा पूरी तरह से झूठा और मनगढ़ंत है. मई 2026 तक ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण या दस्तावेज मौजूद नहीं है जो यह साबित करे कि दोनों अभिनेत्रियों ने विवाह किया है. हालांकि दोनों को अक्सर साथ में ट्रिप्स पर और इवेंट्स में देखा जाता है, लेकिन शादी की बात पूरी तरह निराधार है. ध्यान देने वाली बात यह भी है कि मौनी रॉय अभी अपने पति से केवल अलग (Separated) हुई हैं, उनका तलाक (Divorce) नहीं हुआ है.

मौनी रॉय और दिशा पटानी की वायरल ‘शादी’ की तस्वीर:

तस्वीर का असली सच: इस्कॉन मंदिर की पुरानी फोटो

जब इस वायरल तस्वीर की बारीकी से जांच की गई, तो पता चला कि यह फोटो असली तो है, लेकिन इसे डिजिटल रूप से क्रॉप (Altered) करके गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है.

यह तस्वीर दरअसल 13 जून 2025 की है, जब दिशा पाटनी ने अपना 33वां जन्मदिन मुंबई के इस्कॉन (ISKCON) मंदिर में मनाया था. उस दौरान मौनी रॉय भी उनके साथ थीं. मंदिर के दर्शन के दौरान दोनों अभिनेत्रियों को परंपरा के अनुसार फूलों के हार पहनाए गए थे. मूल तस्वीर में उनके पीछे एक अन्य महिला भी खड़ी दिखाई दे रही थी, जिसे वायरल पोस्ट में चालाकी से हटा दिया गया और इसे शादी का रूप दे दिया गया.

इस पूरी पड़ताल से यह स्पष्ट होता है कि मौनी रॉय और दिशा पाटनी की शादी की खबरें और वायरल हो रही तस्वीर पूरी तरह से फर्जी हैं. मंदिर के दर्शन की एक पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं.