यूपी: 'लुटेरी दुल्हन' ने शादी के बाद ससुराल वालों को खाने में नशीली दवा मिलाकर पैसे-जेवर लेकर हुई फरार
बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई.
लखनऊ: बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के बाद एक दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नकद राशि और जेवर कथित रूप से लूटकर फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि मामला दातागंज कोतवाली के मोहल्ला छोटा परा का है. नौ दिसम्बर को प्रवीन की शादी आजमगढ़ की एक महिला से हुई थी.परिजनों का आरोप है कि गुरूवार रात को दुल्हन ने खाना बनाया था और उसने उसी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के उपरांत घर के सभी सदस्य बेहोश हो गए.
वहीं पुलिस ने मीडिया के बातचित में आगे बताया कि सुबह जब आंख खुली तो दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर घर से फरार थी. परिजनों का कहना है कि शादी में उनके चार लाख रुपये खर्च हुए थे. परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
Tags
संबंधित खबरें
Jharkhand: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, रसगुल्ला गले में फंसने से व्यक्ति की दम घुटने के कारण मौत
West Bengal Elections 2026: चुनाव से पहले एक्शन में EC, बंगाल के DGP और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हटाया, सिद्ध नाथ गुप्ता को सौंपी प्रदेश की कमान
बिहार के मुंगेर में हत्या का अजीबोगरीब मामला, आरोपियों को चादर ओढ़कर सोए युवक का गला काटना था, कंफ्यूजन में कुल्हाड़ी से काट डाले पैर; हुए गिरफ्तार
Rajya Sabha Election 2026 Live Updates: बिहार, ओडिशा समेत 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान शुरू, नीतीश कुमार समेत कई नेताओं की किस्मत दांव पर
\