कल का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा तक आंधी-तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आंधी- तूफान की चेतवानी दी है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बुधवार 15 जनवरी को आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आंधी- तूफान की चेतवानी दी है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बुधवार 15 जनवरी को आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा, मध्य भारत और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

कल का मौसम: दिल्ली-NCR में बारिश से बढ़ेगी ठंड, जानें यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल.

पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है. इसका सीधा असर उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ रहा है. पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में बारिश और ठंड का जोर बढ़ेगा.

पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे मैदानों में ठिठुरन और ज्यादा महसूस होगी.

ठंड के बीच आंधी-तूफान से बढ़ेगी मुश्किलें

उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी बारिश

मकर संक्रांति (14 जनवरी) के दिन पश्चिमी विक्षोभ ने राजस्थान के रास्ते भारत में प्रवेश किया. आज राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है. 15 से 18 जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर में भी इस पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे इलाकों में बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी.

मध्य भारत और महाराष्ट्र में तापमान में बदलाव

मध्य भारत और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है. इससे इन क्षेत्रों में ठंड थोड़ी कम महसूस होगी. हालांकि, यह बदलाव कुछ ही दिनों तक रहेगा और फिर से ठंड बढ़ सकती है.

क्या है पश्चिमी विक्षोभ?

पश्चिमी विक्षोभ एक मौसमी घटना है, जो भूमध्य सागर और अटलांटिक महासागर से चलने वाली नमी वाली हवाओं के कारण होती है. यह भारत में ठंड के मौसम में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों पर असर डालती है. इससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश होती है.

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और बारिश का जोर रहेगा. आंधी-तूफान और बिजली चमकने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट