8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद 1.15 करोड़ परिवारों को मिलेगा लाभ; रेलवे से लेकर सेना तक जानें किसे और कितना होगा फायदा
8वें वेतन आयोग (8th CPC) के लागू होने से देश के करीब 48 लाख सरकारी कर्मचारियों और 67 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा. रेलवे, सशस्त्र बल और डाक विभाग सहित विभिन्न केंद्रीय विभागों के 1.15 करोड़ से अधिक लोग इस वेतन संशोधन के दायरे में आएंगे
8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन के साथ ही देश के एक विशाल कार्यबल के लिए अच्छे दिनों की सुगराहट शुरू हो गई है. इस नए वेतन ढांचे के प्रभावी होने से केवल कुछ विभागों को नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के तहत आने वाले तमाम मंत्रालयों और स्वायत्त निकायों के करीब 1.15 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में बड़ा बदलाव आएगा. सरकारी आंकड़ों और कर्मचारी यूनियनों के विश्लेषण के अनुसार, इस वेतन संशोधन का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों की संख्या अब तक के उच्चतम स्तर पर है.
किन विभागों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?
केंद्रीय कर्मचारियों की कुल संख्या में कुछ बड़े विभागों का हिस्सा सबसे प्रमुख है, जिन्हें 8वें वेतन आयोग का सीधा लाभ मिलेगा:
-
भारतीय रेलवे: करीब 12 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी, जो रेलवे के विभिन्न जोन में कार्यरत हैं.
-
सशस्त्र बल (Armed Forces): सेना, नौसेना और वायुसेना के करीब 14 लाख सक्रिय जवान और अधिकारी.
-
डाक और दूरसंचार: डाक विभाग के लाखों कर्मचारी और विभिन्न केंद्रीय सचिवालयों के अधिकारी.
-
अर्धसैनिक बल (Paramilitary Forces): सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी जैसे बलों के जवान.
पेंशनभोगियों की संख्या में बड़ा इजाफा
8वें वेतन आयोग का एक बड़ा हिस्सा देश के सेवानिवृत्त कर्मचारी (Pensioners) हैं. वर्तमान में केंद्र सरकार के लगभग 67 लाख पेंशनभोगी हैं. चिकित्सा सुविधाओं में सुधार और औसत आयु बढ़ने के कारण पेंशनभोगियों की संख्या सक्रिय कर्मचारियों (करीब 48 लाख) से भी अधिक हो गई है. नए आयोग की सिफारिशें लागू होने से इनकी न्यूनतम पेंशन में भी सम्मानजनक वृद्धि सुनिश्चित होगी.
राज्य सरकारों पर भी पड़ेगा सीधा असर
हालांकि यह आयोग केंद्र सरकार के लिए गठित किया गया है, लेकिन ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि केंद्र द्वारा वेतन बढ़ाने के कुछ समय बाद ही अधिकांश राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के लिए समान वेतनमान (State Pay Scale) लागू कर देती हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देश के 3 करोड़ से अधिक परिवार इस आर्थिक बदलाव से प्रभावित होंगे.
अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
विशेषज्ञों का मानना है कि जब 1.15 करोड़ लोगों की जेब में अधिक पैसा आएगा, तो बाजार में मांग (Market Demand) बढ़ेगी. 8वें वेतन आयोग के माध्यम से होने वाला यह वेतन संशोधन रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और रिटेल सेक्टर के लिए एक बड़े बूस्टर के रूप में काम करेगा. 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने वाला यह नया स्केल मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति (Purchasing Power) को काफी मजबूत कर देगा.