Budget- 2023-24: दिल्ली सरकार का 2023-24 बजट परिव्यय करीब 80,000 करोड़ रुपये होने की संभावना
कर राजस्व में बढ़ोतरी के साथ 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार का आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाने वाला बजट परिव्यय करीब 80,000 करोड़ रुपये हो सकता है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 15 मार्च : कर राजस्व में बढ़ोतरी के साथ 2023-24 के लिए दिल्ली सरकार का आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाने वाला बजट परिव्यय करीब 80,000 करोड़ रुपये हो सकता है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि चालू और अगले वित्त वर्ष में सरकार का कर संग्रह अनुमान के मुताबिक ही रहने की उम्मीद है. वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के वार्षिक बजट का आकार 75,800 करोड़ रुपये था और इससे पहले के वर्ष में यह 69,000 करोड़ रुपये था. यह भी पढ़ें : Air India: लंबी देरी के बाद एयर इंडिया ने रद्द की शिकागो-दिल्ली फ्लाइट, यात्रियों में रोष
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च को उपराज्यपाल वी के सक्सेना के अभिभाषण के साथ शुरू होगा. बजट 21 मार्च को पेश किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

