'कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी होंगी सड़कें' : कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी
कांग्रेस के जामताड़ा से विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने जामताड़ा में बनने वाली सड़कों की तुलना कंगना रनौत के गालों से कर डाली.
झारखंड,15 जनवरी: झारखंड (Jharkhand) में कांग्रेस के जामताड़ा विधानसभा के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने (Congress MLA Irfan Ansari) अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा "मैंने 14 महत्वपूर्ण सड़कें (Roads in Jamtara) मंजूर कराएं हैं, मुख्यमंत्री ने मेरे प्रस्ताव को मान लिया है. मैं विश्वास दिलाता हूं कि ये 14 महत्वपूर्ण सड़कें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के गाल (Kangana Ranaut cheeks) से भी चिकनी होंगी."
आगे उन्होंने कहा "जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी, जिसमें लोगों को धूल फांकनी नहीं पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा. विधायक ने कहा कि ये सड़के जल्द ही बन जाएंगी." विधायक डॉ. अंसारी ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा,"झारखंड राज्य के गठन के बाद भाजपा ने शासन किया, लेकिन वह लोगों की बुनियादी समस्याओं को दूर नहीं कर पाई. सड़क के आभाव में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. भाजपा सिर्फ जनता के पैसे को लूटने में ही रही."
#WATCH | Jharkhand: I assure you that roads of Jamtara "will be smoother than cheeks of film actress Kangana Ranaut"; construction of 14 world-class roads will begin soon..: Dr Irfan Ansari, Congress MLA, Jamtara
(Source: Self-made video dated January 14) pic.twitter.com/MRpMYF5inW
— ANI (@ANI) January 15, 2022
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "हमने वादा किया था कि हमारी सरकार बनी तो हम लोगों की समस्या को दूर करने के लिए सड़क बनाएंगे. हमारी सरकार बनी और इस राज्य के सीएम हेमंत सोरेन से कह कर जामताड़ा के लिए 14 महत्वपूर्ण सड़के मंजूर कराई. यह सड़के जल्द धरातल पर नजर आएंगी.
आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने सड़कों का हाल बुरा देखकर उसे फिल्म एक्ट्रेस हेमा मालिनी के गालों की रह बनाने का दावा किया था.
इन सड़कों का होना है निर्माण
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

