विदेश की खबरें | यूट्यूब ने कम से कम एक हफ्ते के लिए ट्रंप के चैनल को निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा कि उसने नई सामग्री अपलोड होने के बाद ट्रंप के चैनल को निलंबित कर दिया, जिसने उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है।

यूट्यूब ने एक ट्वीट में कहा कि उसने नई सामग्री अपलोड होने के बाद ट्रंप के चैनल को निलंबित कर दिया, जिसने उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है।

बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किस वीडियो पर सवाल खड़ा किया गया है या किस तरह से यूट्यूब की नीतियों का उल्लंघन हुआ है।

यूट्यब ने कहा, "सामग्री की समीक्षा के बाद और हिंसा की आशंका को लेकर जारी चिंताओं के मद्देनजर, हमने अपनी नीतियों का उल्लंघन करने पर 12 जनवरी को डोनाल्ड जे ट्रंप के चैनल पर अपलोड की गई नई सामग्री को हटा दिया है।"

इसने कहा कि ट्रंप के चैनल को कम से कम सात दिन के लिए अस्थायी तौर पर नए वीडियो या अन्य सामग्री अपलोड करने से रोक दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में ट्रंप के समर्थकों ने हमला किया था जिसमें कैपिटल पुलिस के एक अधिकारी तथा चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की जीत को प्रमाणित करने की प्रक्रिया बाधित हुई थी।

इस घटना के बाद अब तक फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया मंच ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\