देश की खबरें | महिला मित्र से संबंध के शक में युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में महिला मित्र के किसी और से संबंध होने के संदेह पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 12 अगस्त नोएडा में महिला मित्र के किसी और से संबंध होने के संदेह पर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के इलाबास गांव में अजीत (23) अपने दोस्त मोहित व विपिन के साथ एक ही मकान में किराए पर रहता था। उन्होंने बताया कि मोहित व विपिन की दो महिला मित्र थीं। उन्हें शक था कि उनका मित्र अजीत भी उनसे बातचीत करता है, तथा उसके भी उनसे संबंध है।

यह भी पढ़े | राम मंदिर का जीवन काल 1 हजार साल का होगा, इसकी संरचना मजबूत और भूकंप प्रतिरोधी होगी: चंपत राय.

उन्होंने बताया कि अजीत को रास्ते से हटाने के लिए मोहित और विपिन ने षड्यंत्र रचा, तथा मंगलवार सुबह इन लोगों ने सोते समय अजीत के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और इसे बाद दोनों ने अजीत के रिश्तेदार कपिल के घर पर जाकर उसको सूचना दी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है, तथा उसे अस्पताल में भर्ती कराना है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि कपिल ने उनके साथ घटनास्थल पर जाने से इनकार कर दिया इसके बाद दोनों कपिल के घर से लौट कर आए। इसी बीच विपिन अपना बैग लेकर वहां से भाग गया।

यह भी पढ़े | प्रवासियों को कृषि क्षेत्र से जोड़कर रोजगार देने में जुटी झारखंड सरकार, महिला समूह को उपलब्ध करा रही है सब्सिडी.

उन्होंने बताया कि मोहित ने 112 नंबर पर फोन करके मौके पर एंबुलेंस बुलाई, तथा सूचित किया कि उसके दोस्त अजीत का एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस अजीत को लेकर यथार्थ अस्पताल पहुंची। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान मोहित भी अस्पताल से भाग गया। शव का पोस्टमार्टम करने पर यह बात सामने आई कि अजीत की हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन कसाराम की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बुधवार सुबह पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि विपिन फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि विपिन इससे पूर्व लूटपाट के मामले में गाजियाबाद से कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी मौके से बरामद कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\