देश की खबरें | पेगासस जासूसी मुद्दे पर संसद नहीं चलने देने को लेकर योगी ने की विपक्ष की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में ‘नकारात्मक’ वातावरण बनाने और पेगासस जासूसी विवाद को लेकर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने को लेकर मंगलवार को विपक्ष की कड़ी आलोचना की और उनसे माफी मांगने को कहा।

लखनऊ, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में ‘नकारात्मक’ वातावरण बनाने और पेगासस जासूसी विवाद को लेकर संसद की कार्यवाही नहीं चलने देने को लेकर मंगलवार को विपक्ष की कड़ी आलोचना की और उनसे माफी मांगने को कहा।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के ‘नकारात्मक रवैये’ ने संसद में आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों से विपक्ष पेगासस मुद्दे पर देश के वातावरण को दूषित करने का प्रयास कर रहा है और यह सिर्फ उनकी बीमार मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस सरकारें अपने कार्यकाल में ऐसा करती रही हैं और अब पार्टी विपक्ष में आकर भी वही कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कोविड-19 महामारी संकट के दौरान ‘नकारात्मक राजनीति’ करने का आरोप लगाया।

पेगासस स्पाईवेयर मुद्दा संसद के मानसून सत्र में हंगामे की वजह बना हुआ है।

जासूसी विवाद से जुड़े आरोपों को लेकर राजनीतिक छींटाकशी बढ़ गयी है और केन्द्र ने सोमवार को इन आरोपों से साफ-साफ इंकार करते हुए कहा कि भारतीय लोकतंत्र की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है, वहीं भाजपा-कांग्रेस के बीच जारी वाकयुद्ध के बीच मुख्य विपक्षी दल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की भी मांग की है।

एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंसोर्टियम ने रविवार को खबर दी कि भारत में दो मंत्रियों, 40 से ज्यादा पत्रकारों, विपक्ष के तीन नेताओं, एक मौजूदा न्यायाधीश, कई उद्योगपतियों और कार्यकर्ताओं सहित 300 लोगों के सत्यापित मोबाइल फोन नंबरों को स्पाईवेयर की मदद से निशाना बनाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\