देश की खबरें | शिंदे से अहमदनगर का नाम बदलकर ‘अहिल्यानगर’ करने का अनुरोध करूंगा : फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर ‘अहिल्यानगर’ करने का अनुरोध करेंगे।

पुणे (महाराष्ट्र), 31 मार्च महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अहमदनगर शहर का नाम बदलकर ‘अहिल्यानगर’ करने का अनुरोध करेंगे।

फडणवीस, शिंदे और राज्य के कई मंत्री मराठा मालवा साम्राज्य की होलकर रानी अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अहमदनगर में मौजूद थे।

इस साम्राज्य को पूरे भारत में मंदिरों और ‘धर्मशालाओं’ का निर्माण कराने के लिए जाना जाता है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर राजमाता अहिल्यादेवी होलकर नहीं रही होतीं तो काशी नहीं बचा होता। अगर वह नहीं होती तो हमारे पास भगवान शिव के मंदिर नहीं होते। इसलिए लोग अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करना चाहते हैं। मैं भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से यह अनुरोध करने जा रहा हूं।’’

उपमुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे नीत शिवसेना के सत्तारूढ़ गठबंधन को ‘‘हिंदुत्व’’ सरकार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम जपने वाले लोग हैं। हमने आपके (शिंदे) नेतृत्व में संभाजीनगर नाम रखा, हमने धाराशिव नाम रखा। मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज के ‘मावला’ (सैनिक) हैं और इसलिए अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\