देश की खबरें | दिल्ली के चिड़िया घर में सफेद बाघिन और शावक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के चिड़िया घर में एक सफेद बाघिन तथा उसके एक शावक की प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के चिड़िया घर में एक सफेद बाघिन तथा उसके एक शावक की प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई।

दिल्ली के चिड़िया घर के निदेशक रमेश पांडे ने बताया कि छह वर्षीय बाघिन निर्भया ने बृहस्पतिवार सुबह दो शावकों को जन्म दिया। मगर एक और शावक को जन्म नहीं दे पाने की वजह से 24 घंटे बाद उसे परेशानी होने लगी।

यह भी पढ़े | भारत में रोजाना Smartphone पर खर्च होने वाला समय 25 फीसदी बढ़ा: रिपोर्ट.

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों के एक समूह तथा कर्मियों ने अन्य चिड़िया घरों के विशेषज्ञों और बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञों की सलाह से बाघिन का इलाज किया।

पांडे ने बताया कि इसके बाद शनिवार शाम को बाघिन का ऑपरेशन किया गया जो तीन घंटे चला। यह पता चला कि उसका गर्भाशय फट गया है और शावक का शव पेट में है।

यह भी पढ़े | IIT Madras में COVID-19 ने बरपाया कहर, 71 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद संस्थान को किया गया बंद.

उन्होंने बताया कि इससे बाघिन के विभिन्न अंगों में गंभीर संक्रमण हो गया।

पांडे ने बताया कि बाघिन का हरसंभव इलाज किया गया लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। रविवार देर रात एक बजकर करीब 34 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उसका एक शावक भी जीवित नहीं रह पाया। वहीं अन्य शावक की पशु अस्पताल की एक टीम के जरिए देखभाल की जा रही है।

चिड़िया घर के निदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम और विसरा परीक्षण के बाद ही मौत के विस्तृत कारणों का पता चल पाएगा।

निर्भया की मौत से पहले दिल्ली के चिड़िया घर में सफेद बाघों के तीन जोड़े थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now