ताजा खबरें | जब कलम को लेकर राज्यसभा के सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सदस्य उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने अपनी और दिवंगत जयपाल रेड्डी की एक विचित्र आदत के बारे में सदस्यों को बताया। उन्होंने कहा कि जब वह और रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे, उस दौरान उन्हें देखकर कई सदस्य अपनी कलम सामने से बगल की जेब में रख लिया करते थे क्योंकि दोनों को अन्य लोगों से कलम मांगने की आदत थी।

नयी दिल्ली, 31 मार्च राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सदस्य उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब सभापति एम वेंकैया नायडू ने अपनी और दिवंगत जयपाल रेड्डी की एक विचित्र आदत के बारे में सदस्यों को बताया। उन्होंने कहा कि जब वह और रेड्डी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे, उस दौरान उन्हें देखकर कई सदस्य अपनी कलम सामने से बगल की जेब में रख लिया करते थे क्योंकि दोनों को अन्य लोगों से कलम मांगने की आदत थी।

सभापति ने यह वाकया उस समय सुनाया जब उच्च सदन में सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही थी। इस मौके पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता टी शिवा ने विभिन्न सदस्यों को विदाई देते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का जिक्र किया।

शिवा ने कहा, ‘‘ आनंद शर्मा अक्सर उनसे कलम मांगा करते थे। कल उन्होंने कलम ली और कहा कि अगले दिन से वह कलम नहीं मांगेंगे।’’ उन्होंने कहा कि शर्मा की यह बात भावुक करने वाली थी।

इस पर सभापति नायडू ने उनसे मजाकिया लहजे में सवाल किया, ‘‘आनंद शर्मा कलम लौटाते थे या अपने पास ही रख लेते थे...।’’

इसके जवाब में आनंद शर्मा ने कहा कि वह हमेशा कलम लौटा देते थे क्योंकि वह (शिवा) कलम का ढक्कन (कैप) अपने पास ही रख लेते थे। शिवा ने भी मजाकिया लहजे में कहा कि वह कैप रखकर ही कलम उन्हें देते थे।

इस पर नायडू ने कहा कि अपने शुरूआती राजनीतिक दिनों में जब वह और जयपाल रेड्डी विधानसभा सदस्य थे, तो वे दोनों कभी अपने पास कलम नहीं रखते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘तो, हम दूसरों से कलम मांग लेते थे, और फिर उन्हें लौटाना भूल जाते थे। हम (मांगी गयी कलम को)कभी अपने पास भी नही रखते थे, लेकिन कहीं रख देते थे। बाद में मैंने देखा कि हम दोनों को सामने से आते देखकर कई सदस्य अपनी कलम सामने से निकाल कर बगल की जेब में रख लेते थे।’’

उनकी इस बात पर सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए और विदाई के समय का भावुक क्षण कुछ देर के लिए खुशनुमा हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, March 22, 2026: रविवार को स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत आपके शहर में क्या है 22K और 24K का भाव? देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Wellington Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

US-Iran Tension: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी; '48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलें वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट'

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\