देश की खबरें | प. बंगाल : धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जलपाईगुड़ी, पांच सितंबर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धुपगुड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धुपगुड़ी उपचुनाव में 2.6 लाख से अधिक मतदाता मतदान के पात्र हैं।

अधिकारी के मुताबिक, धुपगुड़ी में 260 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, जिनमें से 71 की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्टी पार्टी (माकपा) के ईश्वर चंद्र रॉय कांग्रेस-वामदल गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पेशे से शिक्षक निर्मल चंद्र रॉय को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुछ साल पहले कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की विधवा तापसी रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है।

साल की शुरुआत में धुपगुड़ी से भाजपा विधायक बिशु पदा रे के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 50 प्रतिशत राजबंशी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी रहती है।

भाजपा ने 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी से यह सीट छीन ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\