खेल की खबरें | हमने हर संभव प्रयास किये, दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की पेशकश भी की थी : सीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां का दौरा स्थगित करने का फैसला करने से पहले सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें श्रृंखला की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी।

मेलबर्न, तीन फरवरी क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए वहां का दौरा स्थगित करने का फैसला करने से पहले सभी संभव विकल्पों पर विचार किया जिनमें श्रृंखला की मेजबानी करने की पेशकश भी शामिल थी।

सीए ने मंगलवार को कहा था कि उसे दक्षिण अफ्रीका में महामारी के कारण ‘स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिमों’ को देखते हुए अगले महीने के दौरे को स्थगित करने के लिये मजबूर होना पड़ा। इससे वह इस साल के आखिर में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी लगभग बाहर हो गया है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने दौरा स्थगित होने पर बेहद निराशा व्यक्त की थी जिसके बाद हॉकले को स्पष्टीकरण देना पड़ा।

आस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार हॉकले ने कहा, ‘‘हमने श्रृंखला की मेजबानी करने की पेशकश की थी लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट कर दिया कि उसकी अन्य प्रतिबद्धताएं हैं और इसके अलावा पृथकवास का मसला है जिससे यह संभव नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आगामी सप्ताहों और महीनों में इस पर काम करेंगे ताकि हम श्रृंखला का फिर से कार्यक्रम तय कर सकें। हमने मेजबानी का औपचारिक प्रस्ताव रखा था लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी और हम उसका सम्मान करते हैं। ’’

हॉकले ने कहा कि वह दौरा स्थगित होने के परिणामों से अवगत थे लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सर्वश्रेष्ठ हित में यह फैसला किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी नियमों के बारे में जानते थे और यही कारण था कि यह फैसला करना बेहद मुश्किल रहा। हमने दौरा जारी रखने के लिये हर संभव प्रयास किये लेकिन आखिर में हमने चिकित्सा दल की सलाह मानी। ’’

हॉकले ने कहा, ‘‘हमने खिलाड़ियों के संघ से लंबी बातचीत की। मैंने कोच से बात की। खिलाड़ी वास्तव में निराश हैं। वे क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में खेलना चाहते हैं। वे टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। वे भारत के खिलाफ हाल की श्रृंखला के बाद फिर से मैदान पर उतरना चाहते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड