देश की खबरें | वक्फ मामला: अदालत ने आप विधायक अमानतुल्लाह की न्यायिक हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।

नयी दिल्ली, पांच नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान की न्यायिक हिरासत 16 नवंबर तक बढ़ा दी है।

विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर आवेदन पर खान की हिरासत अवधि बढ़ाई। ईडी ने दावा किया था कि मामले की जांच महत्वपूर्ण चरण में है और अगर खान को रिहा किया गया तो वह जांच में बाधा डाल सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

न्यायाधीश छह नवंबर को यह निर्णय ले सकते हैं कि मामले में खान के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा दायर किए गए आरोपपत्र पर संज्ञान लिया जाए या नहीं लिया जाए।

ईडी ने 29 अक्टूबर को 110 पृष्ठों का पहला आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें दावा किया गया था कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार के जरिए कथित रूप से अर्जित धन का शोधन किया है।

आरोप पत्र में मरियम सिद्दीकी का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है, जिसे ईडी ने गिरफ्तार नहीं किया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में खान और अन्य के खिलाफ मुकदमा जारी रखने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

खान की जमानत याचिका पर सात नवंबर को सुनवाई होने के आसार हैं।

ईडी ने दिल्ली के ओखला इलाके में उनके आवास की तलाशी लेने के बाद पीएमएलए के प्रावधानों के तहत दो सितंबर को खान को गिरफ्तार किया था और दावा किया था कि पूछताछ करने पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे।

खान के खिलाफ धन शोधन की जांच वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय जांच अन्वेषण और दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा दर्ज कथित आय से अधिक संपत्ति कुल दो प्राथमिकियों पर आधारित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\