टेहटा (प बंगाल), 15 नवंबर सेना के शहीद जवान सुबोध घोष का पार्थिव शरीर यहां नदिया जिले में स्थित उनके आवास पर रविवार रात को लाया गया।
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में घोष शहीद हो गए थे।
यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
घोष 2017 में 23 वर्ष की आयु में सेना में शामिल हुए थे। पिछले साल नवंबर में उनकी शादी हुई थी और इस साल अगस्त में वह एक बेटी के पिता बने थे।
घोष की पत्नी अनिंदिता ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा था कि वह हमारी तीन महीने की बेटी के अन्नप्राशन पर घर आएंगे। लेकिन अब मेरी जिंदगी में सब कुछ समाप्त हो गया है।’’
शहीद जवान की याद में गांव में दिवाली नहीं मनाई गई। गांव वालों ने ‘भारतीय सेना की जय’ के नारे लगाते हुए नम आंखों से घोष को अंतिम विदाई दी।
दिवंगत जवान का पार्थिव शरीर देर रात रघुनाथपुर गांव लाया गया जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY