खेल की खबरें | फ्रैंकफर्ट की बायर्न म्यूनिख पर जीत में पीड़ितों को याद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह 27 वर्षीय खिलाड़ी गोल करने के तुरंत बाद मैदान के किनारे पर गया और उन्होंने वह शर्ट हवा में लहरायी जिस पर एक साल पहले हनाउ में एक बंदूकधारी के गोली का शिकार बने फतीह सराकोग्लु का चित्र और नाम छपा था।

यह 27 वर्षीय खिलाड़ी गोल करने के तुरंत बाद मैदान के किनारे पर गया और उन्होंने वह शर्ट हवा में लहरायी जिस पर एक साल पहले हनाउ में एक बंदूकधारी के गोली का शिकार बने फतीह सराकोग्लु का चित्र और नाम छपा था।

फ्रैंकफर्ट के खिलाड़ियों ने इस तरह की शर्ट पहन रखी थी जिन पर उस घटना में मारे गये नौ लोगों के नाम और चित्र छपे थे।

फ्रैंकफर्ट के अध्यक्ष पीटर फिशर ने मैच से पहले कहा, ‘‘हम पीड़ितों के चेहरे दिखाना चाहते हैं। हम लोगों को याद दिलाना चाहते हैं कि न भूलने का मतलब ऐसा दोबारा न होने देना है। ’’

फ्रैंकफर्ट ने शानदार शुरुआत की। दाइची कमादा ने यूनुस और फिलिप कोस्तिच की मदद से 12वें मिनट में गोल किया। यूनुस ने इसके बाद 31वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। राबर्ट लेवानडोवस्की ने 53वें मिनट में गोल करके बायर्न को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हो पाया। लीग में उनके कुल गोल की संख्या 26 हो गयी है।

अन्य मैचों में बोरुसिया डोर्टमंड ने शाल्के को 4-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे डिवीजन में खिसकने की कगार पर पहुंचे मेंज ने बोरुसिया मोशेंगलाबाख को 2-1 से हराकर उलटफेर किया। स्टुटगार्ट ने कोलोन पर 1-0 से जीत दर्ज की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\