देश की खबरें | राजस्थान में 1500 रुपये के विवाद में सब्जी विक्रेता की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में 1500 रुपये के विवाद में दो लोगों ने कथित रूप से चाकू घोंपकर 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी।

कोटा, सात जुलाई राजस्थान के कोटा में 1500 रुपये के विवाद में दो लोगों ने कथित रूप से चाकू घोंपकर 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना झालावार जिले के भवानीमंडी थानाक्षेत्र के पचपहाड़ गांव में सोमवार शाम को हुई थी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: उपचुनाव के कमलनाथ ने उज्जैन से शुरू किया चुनाव अभियान, बोले कौन शेर है, कौन हाथी है जनता सब जानती है.

पुलिस ने बताया कि इकरार को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भवानीमंडी थाने के प्रभारी महावीर सिंह ने बताया, “ इकरार पचपहाड़ गांव का निवासी था और उसपर धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था... सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। “

यह भी पढ़े | कोरोना के पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 1346 मरीज पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मौत के पहले पीड़ित के बयान और उसके पिता की शिकायत के मुताबिक, हमने हरीश और विष्णु नाम के दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दोनों को अभी पकड़ा नहीं गया है।

थानेदार ने बताया कि इकरार ने पुलिस को बताया कि आरोपी सोमवार शाम को उससे मिलने आए थे और धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को मंगलवार सुबह परिवार को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\