विदेश की खबरें | वेटिकन ने दान में मिले 1.7 करोड़ डालर के निवेश पर उठाया सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त कोष की स्थापना पूर्व निदेशक ने की थी और मौजूदा समय में वही उसका प्रबंधन कर रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त कोष की स्थापना पूर्व निदेशक ने की थी और मौजूदा समय में वही उसका प्रबंधन कर रहे हैं।

नवीनतम वित्तीय बयान के मुताबिक, अमेरिका स्थित पोप मिशन सोसाइटीज़ (टीपीएमएस-यूएस) के नए प्रबंधन ने यह राशि विकासशील दुनिया में कैथोलिक चर्च द्वारा इस्तेमाल किए जाने के लिए एकत्रित की थी और उसके द्वारा निजी इक्विटी फंड में निवेश की गई राशि का घाटा हुआ है एवं निवेश की वापसी की कोई समय सीमा या गारंटी नहीं है। यह राशि करीब 1.02 करोड़ डॉलर है।

बयान के मुताबिक, मिशन की राशि न्यूयॉर्क स्थित गैर लाभकारी संगठन मिसियो कॉरपोरेशन और एंड्रयू स्माल द्वारा गठित एक निजी इक्विटी कोष एमआईएसआईएफ एलएलसी में निवेश की गई जिसकी स्थापना उन्होंने मिशनरी दान प्राप्तकर्ता कार्यालय के निदेशक पद पर अपने कार्यकाल के दौरान की थी।

मिसियो कॉरपोरेशन और एमआईएसआईएफ एलएलसी ... दोनों का ही उद्देश्य अफ्रीका में चर्च द्वारा संचालित कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए काम ब्याज पर ऋण मुहैया कराना और इसमें निवेश करने के वास्ते पूंजी जुटाना है।

ज्यादातर धनराशि 2021 में, एंड्रयू स्माल का टीपीएमएस-यूएस में दस साल का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले, स्थानांतरित की गई।

ब्रिटिश मूल के स्माल एमआईएसआईएफ का प्रबंधन करने वाली मिसियो कॉरपोरेशन के सीईओ हैं तथा वेटिकन के बाल सुरक्षा परामर्श बोर्ड में अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

स्माल ने एपी को ईमेल के जरिये दिए जवाब में धन स्थानांतरण का बचाव करते हुए कहा कि यह अनुमति मिलने के बाद तथा चर्च और टीपीएमएस-यूएस के हित में किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\